कुमार अंकेश
बानसूर|स्मार्ट हलचल।क्षेत्र के बुटेरी गांव में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस नें चौथें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 9 मई को हुई थी,जिसमें पहाड़ी (बहरोड़) निवासी अनिल गुर्जर घायल हो गए थें। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि अनिल गुर्जर के कंधे में गोली लगी थी।पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वे कोटपूतली से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। बुटेरी स्टैंड पर आरोपियों ने उनकी कैंपर गाड़ी को ट्रैक्टरों से टक्कर मारी और गाड़ी पर तीन राउंड फायर किए,जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल अनिल गुर्जर को पहले बीडीएम अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने मामले में हिमांशु गुर्जर निवासी बुटेरी को चौथें आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। इससे पहलें पुलिस बालाढाब निवासी कृष्ण मेघवाल ,रायसराना निवासी अंकुर कुमार औंर बुटेरी निवासी भरतहरी सिंह को भी गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
