हज का मुकद्दस सफर पूरा कर वतन लौटे काछोला के रंगरेज दम्पति

 

परिजनों व ग्रामीणों ने किया इस्तकबाल

काछोला 11 जून-स्मार्ट हलचल।कस्बे के हाजी मोहम्मद साबिर रंगरेज व उनकी पत्नी हज्जन नजमा बानू रंगरेज 46 दिन के हज का मक्का मदीना शरीफ का मुकद्दस सफर पूरा करने के बाद वतन लौटे है। प्रदेश के हाजियों की पहली फ्लाइट एयरपोर्ट पर दिन प्रतिदिन पहुंच रही है। इस दौरान हाजी व हज्जन का इस्तकबाल करने परिजन,रिश्तेदार व ग्रामीणों ने कस्बे में गर्मजोशी से स्वागत किया। कस्बे में यार,दोस्तो,परिजनों,रिश्तेदारों ने गले मिल फूल माला से स्वागत किया और मुँह मीठा करवाया।इस मौके पर हाजी मोहम्मद साबिर रंगरेज ने बताया कि हज इस्लाम का अहम अरकान है,हज से लौटने वाले सभी हाजी अपने साथ अमन,भाईचारे,और इंसानियत का संदेश लेकर आते है।वही उन्होंने मुकद्दस सफर के दौरान देश प्रदेश की अमन,चैन,सुख,समृद्धि व खुशहाली,भाईचारे की दुआ की वही हज यात्रा को जीवन का सबसे अहम और यादगार अनुभव साझा किए और सबके लिए सुखद और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।इस मौके पर मौलाना मोहम्मद शाह आलम,आम मुस्लिम सदर हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी,कमालुद्दीन रंगरेज,हाजी फैयाज मोहम्मद कुरैशी,अनवर अहमद रंगरेज,मोहम्मद युनुस रंगरेज,हाजी रमजान अली बिसायती,उस्मान गनी रंगरेज,मुबारक हुसैन मंसूरी,मंजूर कुरैशी,भाजपा नेता संदीप सोनी,भैरू लाल मंत्री,गौशाला सचिव डॉ एन के सोनी,जगदीश मंत्री,रामपाल वैष्णव,मनीष मेघवंशी,कृष्ण गोपाल नकलक,मुरली मूंदड़ा,प्रवीण कुमार,विकास काष्ट,फिरोज डायर, मुबारिक रंगरेज,पीर मोहम्मद मंसूरी,सलीम बाबा,अनवर हुसैन,अब्बास अली,असलम रंगरेज,अल्ताफ,अकरम,नूर मोहम्मद,सद्दाम,साहिल,मोहम्मद आतिफ, सहित सैकड़ों जनों ने स्वागत किया।