कुटरचित दस्तावेज बनाकर आबादी भूमि का बनाया फर्जी पट्टा, फिर करवा दी रजिस्ट्री, बड़े फर्जी प्रकरण का खुलासा मामला दर्ज

जे पी शर्मा

बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के चमनपुरा ग्राम कि आबादी भुमि का एक व्यक्ति ने कुट रचित दस्तावेज से स्वयं फर्जी पट्टा तैयार करने के साथ ही उसका नवीनीकरण करने के बाद उक्त पट्टे की रजिस्ट्री करवा ली गई। रजिस्ट्री के बाद अजमेर जिले के बिजयनगर स्थित एक पाइवेट बैक से लोन के लिए आवेदन भी कर दिया गया। मगर बैंक द्वारा लोन वेरिफिकेशन के चमनपुरा पंचायत को पट्टे सहित अन्य काग़ज़ भेजे गए। तब इस फर्जी प्रकरण का खुलासा हो पाया। जिसके बाद फर्जी पट्टा बनाने का मामला थाने में दर्ज करवाया गया है। पुलिस बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर के जांच शुरू की है। इस सम्बंध में चमनपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच / प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारी ने थाने में मांडल थाना सर्किल के गुढा गांव के रहने वाले हेमराज पिता गणेश लुहार के खिलाफ दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी हेमराज लुहार ने चमनपुरा पंचायत के रामपुरिया गांव स्थित मेगा हाइवे किनारे स्थित आबादी क्षेत्र की जमीन का पट्टा 20. अक्टूबर 2023 को सरपच और ग्राम विकास अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर और सील बनाकर के अपने नाम जारी कर लिया गया। जबकि उक्त प्लाट का पट्टा क्रमांक 166/16 दिनांक 19 फरवरी 2013 मे माया देवी पुत्री किशन गुर्जर के नाम पर पहले ही पंचायत द्वारा जारी किया जा चुका है। जिसकी पुर्व मे ही रजिस्ट्री हो चुकी है। इसके बाद हेमराज ने उक्त पट्टे का 17 फरवरी 2026 को नवीनीकरण भी जाली हस्ताक्षर और सील लगाकर के कर लिया गया। जबकि ग्राम पंचायत चमनपुरा मे प्रत्येक माह की पांच और बीस तारीख को कोरम की बैठक होती है।जिस पट्टा क्रमांक 71 से पट्टा बनाया गया। इस क्रमांक की पट्टा बुक पंचायत की नहीं है। साध ही उक्त फर्जी पट्टे की 19 फरवरी 2026 को बनेड़ा तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री भी करवा ली गई। रजिस्ट्री के दौरान गवाह के रूप मे रामप्रसाद पिता लेहरु लाल गुर्जर निवासी कोचरिया थाना मांडल तथा शिवराज पिता भेरू गुर्जर निवासी सालरियाकला थाना बनेड़ा उपस्थित थे। रजिस्ट्री के बाद हेमराज लुहार ने अजमेर जिले के बिजयनगर स्थित सीआरएसपी केपीटल शाखा से लोन लेने के लिए आवेदन कर दिया गया।जिसके बाद बैंक द्वारा उक्त पट्टे को वेरिफिकेशन हेतु। पंचायत चमनपुरा को भेजा गया। जिसके बाद उक्त फर्जी पट्टा प्रकरण का खुलासा हो पाया। जिसके बाद 8 जुन 2026 को ग्राम पंचायत चमनपुरा के ग्राम विकास अधिकारी भंवर सिंह पिता जय सिंह शेखावत (31)निवासी हिम्मतपुरा बगरू जिला जयपुर की रिपोर्ट पर बीएनएस 2023 की धारा 336(2) 338 340(2) 318 (4) मे दर्ज कर के जांच शुरू की है।
वही फर्जी पट्टा तैयार करके रजिस्ट्री करवा देने के मामले में तहसीलदार से जानकारी चाहने पर बताया कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है।
संतोष कुमार सुनारीवाल
तहसीलदार बनेड़ा