ग्राम पंचायत ओज्याडा में ग्राम सेवा शिविर 2026 का सफल आयोजन, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसूरी)
राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्राम सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत आज उपखंड क्षेत्र हमीरगढ़ की ग्राम पंचायत ओज्याडा में ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी श्री झंवर लाल मित्तल, तहसीलदार भंवरलाल सेन, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी निजामुद्दीन नीलगर सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान ग्रामीणों की राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, शिक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं एवं परिवेदनाओं को सुना गया तथा अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
उपखंड अधिकारी श्री झंवर लाल मित्तल ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता से समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे तथा प्रशासन द्वारा गांव स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की सराहना की। ग्राम सेवा शिविर का उद्देश्य आमजन को उनके गांव में ही विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।