गांगलास में 20-21 जून को चारभुजा-नाथ मंदिर महोत्सव, कथा, मेला और भजन संध्या का होगा आयोजन

मंदिर जीर्णोद्धार के चार वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान शिविर, शोभायात्रा, महाप्रसादी और श्रीमद्भागवत कथा रहेंगी मुख्य आकर्षण

मोड़ का निंबाहेड़ा @
मोड़ का निंबाहेड़ा क्षेत्र के गांगलास गांव स्थित श्री चारभुजा-नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 20 एवं 21 जून 2026 को भव्य दो दिवसीय मेला एवं कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के शिवराज सुखवाल एवं विनोद सुखवाल ने बताया कि समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 14 जून से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के साथ होगा, जो 20 जून तक प्रतिदिन रात्रि 8:15 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित की जाएगी। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित दिनेश कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाएगा, जबकि संगीत सेवा कमलेश व्यास प्रदान करेंगे।

महोत्सव के तहत 20 जून को प्रातः 8:15 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांगलास परिसर में विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की गई है।

21 जून को प्रातः 9:15 बजे ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3:15 बजे विशाल महाप्रसादी (अन्नकूट भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव के समापन अवसर पर 21 जून को रात्रि 9:15 बजे प्रसिद्ध भजन गायक राजू रावल एवं विनोद सिखवाल द्वारा भव्य भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन बबलू शर्मा करेंगे। वहीं, आयोजन का डिजिटल लाइव प्रसारण मीरा लाइव मेवाड़ के माध्यम से किया जाएगा।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का लाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।