रोपा में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का भव्य स्वागत

रोपा। स्मार्ट हलचल।कोटड़ी में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले मूर्ति अनावरण समारोह में शामिल होने जा रहे राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का रोपा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री गहलोत का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसमें
मंडल अध्यक्ष मांगी लाल, भागचंद सनाढ्य ,राहुल आचार्य, कैलाश शर्मा, महावीर आचार्य, रघुवीर आचार्य सहीत कार्यकर्ता मौजूद थे