अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल।विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जैन सोशल ग्रुप द्वारा मानव सेवा को समर्पित प्रेरणादायी अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रुप के 100 सदस्यों ने रक्तदान संकल्प पत्र भरकर यह संकल्प लिया कि भविष्य में जब भी रक्तदान शिविर आयोजित होंगे, वे स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करेंगे।
रक्तदान एवं नेत्रदान प्रभारी अजय कुमार जैन ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों तक का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं, प्रसूति, गंभीर बीमारियों तथा थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए रक्त अमूल्य होता है और इसका कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
ग्रुप अध्यक्ष विकास चौरड़िया ने कहा कि समाज की सच्ची सेवा वही है जो किसी के जीवन को बचाने में सहायक बने। रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और इससे समाज में सेवा एवं संवेदनशीलता का संदेश फैलता है।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक संकल्प पत्र भरकर नियमित रक्तदान का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का आह्वान किया गया।
