गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल।स्थानीय उपखण्ड क्षैत्र की सरगांव ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने कई विभागों से जुड़ी जन समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अतिशीघ्र निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। विधायक लादूलाल पितलिया ने भी शिविर का अवलोकन कर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान अधिकारियों एवं विधायक पितलिया ने एक पेड़ लोकतंत्र के नाम का आव्हान करते हुए पौधारोपण भी किया।एसडीएम गुर्जर ने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं व शिकायतों का समय पर संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के लिए हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर आमजन को समय पर राहत मिलेगी तो उन्हें शिविरों मे शिकायत रखने की आवश्यकता नहीं होगी। शिविर में सभी विभागों के कार्मिकों ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी मौजूद ग्रामीणों को दी। इस दौरान तहसीलदार विरेन्द्र सिंह,नायब तहसीलदार प्रेमराज भील, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा,चंबल परियोजना के सहायक अभियंता राकेश खोईवाल,जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनुराग प्रजापति,विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित मीणा,प्रशासक रामेश्वर लाल जाट,कनिष्ठ सहायक लोकेश पुरोहित,गिरदावर महेंद्र सिंह चुंडावत,पटवारी किरण यादव,एएनएम अनिता गर्ग,कृषि पर्यवेक्षक रेखा खटीक,प्रशासक प्रतिनिधि मुकेश कुमार अहिर आदि उपस्थित थे।
