सरकार ग्रामीणों को बेहतर सुविधा देने के लिए कटिबद्ध: जहाजपुर विधायक मीणा

:- कोदिया उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण
:- ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल।पंचायत समिति की रीठ गारम पंचायत के कोदिया में 15वें वित्त आयोग के 52 लाख रुपये से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी तथा इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। सरकार ग्रामीणों को बेहतर सुविधा देने के लिए कटिबद्ध है क्षेऋ के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान प्रधान करण सिंह कानावत ने की। कार्यक्रम में निवर्तमान उपजिला प्रमुख शंकरलाल गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश चंद्र तिवाड़ी, सीताराम रायका, नारायण सिंह राठौड़, कैलाश चंद्र सालवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।