महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट ग्राम पंचायत ककोड़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में दिव्यांगजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कैंप स्थल पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं होने से विशेष योग्यजन अपनी शिकायत दर्ज कराने से वंचित रह गए।इस समस्या को लेकर दिव्यांगजन कल्याण समिति टोंक के सचिव शंभू दयाल बैरवा के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी उनियारा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि उनियारा उपखंड में आयोजित होने वाले सभी शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए कैंप स्थल पर व्हीलचेयर अनिवार्य रूप से रखी जाए।राज्य सरकार द्वारा समस्या निराकरण के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं, लेकिन व्हीलचेयर न होने से दिव्यांगजन अधिकारियों तक नहीं पहुंच पा रहे।बिना व्हीलचेयर के दिव्यांगों को आने-जाने में परेशानी होती है और वे अपनी पीड़ा बता नहीं पाते।शिविर प्रभारी व विकास अधिकारी अलीगढ़ को भी लिखित में अवगत कराया गया कि विशेष योग्यजनों को बिना व्हीलचेयर के कैंप में काफी कठिनाई होती है।
समिति ने मांग की कि जहां भी शिविर का आयोजन हो, वहां व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाए ताकि दिव्यांगजन बैठकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्याएं बता सकें।इस दौरान मौजूद रहे ।समिति सचिव शंभू दयाल बैरवा, उपसचिव अशोक कुमार सैनी, अध्यक्ष सुरेश कुमार महावर, कोषाध्यक्ष राजकुमार महावर, राजेंद्र कुशवाहा, सुनीता पाराशर, बाबूलाल वर्मा, संपत मीणा, बिहारी लाल मीणा, भागीरथ पारीक, रामधन शर्मा, दीपक कुशवाहा, मुकेश सैनी अलीगढ़ सहित कई दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
