सूरौठ। स्मार्ट हलचल।राजकीय कॉलेज में सत्र 2026 -27 के लिए बीए सेमेस्टर प्रथम में रिक्त रही वर्ग वार सीटों पर ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एमबीसी और एसटी वर्ग में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जिसकी अंतिम तिथि 21 जून है।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. पप्पू राम कोली एवं नोडल अधिकारी डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देश अनुसार महाविद्यालय में रिक्त रही सीटों पर एक बार पुनः प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जो छात्र-छात्राएं देरी के कारण या अन्य कारण से अभी तक प्रवेश हेतु आवेदन नहीं कर पाए हैं पर वे पुनः एक बार आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एसटी वर्ग, एमबीसी वर्ग में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश आवेदन पुनः आमंत्रित किए गए हैं। जो छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं वह ईमित्र के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन करते वक्त दसवीं, 12वीं की अंक तालिका, हस्ताक्षर, फोटो, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड और बैंक की पासबुक अपलोड किया जाना आवश्यक है।
प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि 21 जून तक अपना आवेदन कर सकते हैं।अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन 23 जून को किया जाएगा और आवेदन पत्र की हार्ड कॉफी के साथ दस्तावेज जमा करने तथा फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून होगी। प्रवेशित छात्रों की सूची 30 जून को प्रकाशित की जाएगी तथा 1 जुलाई से शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा।
