भगवान लाल मेघवाल खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत

राजस्थान मेघवाल समाज संगठन ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की जिम्मेदारी सौंपी

निंबाहेड़ा, 16 जून, 2026
(ज़ाकिर हुसैन)

स्मार्ट हलचल।राजस्थान मेघवाल समाज (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष सांगीलाल मेघवाल द्वारा समाज एवं खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, बी-ग्रेड रेफरी एवं खेल प्रोत्साहक भगवान लाल मेघवाल (पुत्र श्री रामलाल मेघवाल, निंबाहेड़ा) को राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष रामचंद्र बामनिया तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंवरलाल मेघवाल (कोटड़ी कला) की अनुशंसा पर की गई। वहीं समाज के सलाहकार राधेश्याम अरनिया जोशी, मांगीलाल मेघवाल (अध्यापक, छतरी तलाई), रामपाल मेघवाल डोरिया, मांगीलाल बामनिया, नंदलाल चोरड़िया, बालूराम पालोदरा एवं मन्नालाल करसाना सहित अन्य वरिष्ठजनों की सहमति से यह महत्वपूर्ण मनोनयन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष सांगीलाल मेघवाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में भगवान लाल मेघवाल की कर्मठता, समाजसेवा, खेलों के प्रति समर्पण एवं युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि वे समाज हित में कार्य करते हुए आगामी 15 दिनों के भीतर राजस्थान के प्रत्येक जिले में खेलकूद प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें।

भगवान लाल मेघवाल के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने की सूचना मिलते ही खेल प्रेमियों एवं मेघवाल समाज के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर बालूराम मेघवाल, शंभूलाल फलवा, नंदलाल कमाली, रामेश्वरलाल मकनपुरा, छगनलाल मेघवाल (मांगरोल), नंदलाल गादौला सहित अनेक समाजबंधुओं ने भगवान लाल मेघवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समाज की खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और पहचान मिलेगी।