जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के समक्ष रखी गईं तीन प्रमुख मांगें

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल।ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्राम पंचायत गेगा का खेड़ा के ग्रामीणों ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के समक्ष क्षेत्र की तीन प्रमुख जनसमस्याएं उठाईं। ग्रामीणों ने मांग की कि गेता–पारोली मुख्य बाजार सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।इसके साथ ही ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सभी गांवों की चारागाह एवं सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा प्रत्येक गांव एवं नई आबादी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी रखी। ग्रामीणों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से इन जनहित से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। इस दौरान दुर्गेश कुमार शर्मा (जन सेवक) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।