नागेश्वर महादेव मंदिर में 25 हजार लीटर गंगाजल से हुआ भव्य ‘सहस्त्रधारा महारुद्राभिषेक’

(131 वैदिक पंडितों के मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ क्षेत्र)

(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल।पोटला के निकट सांवलियाजी मंदिर पर भगवान नागेश्वर महादेव के पावन प्रांगण में सुख-शांति, समृद्धि और जन-कल्याण की भावना के साथ आयोजित ‘सहस्त्रधारा महारुद्राभिषेक’ का भव्य आयोजन हुआ। आयोजक मंडल के रामेश्वर लाल काबरा ने बताया की इस धार्मिक आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता हरिद्वार से विशेष रूप से मंगवाए गए 25 हजार लीटर पवित्र गंगाजल से भगवान महादेव का अभिषेक रहा।
“दिव्य अभिषेक और वैदिक अनुष्ठान”
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सहस्त्रधारा महारुद्राभिषेक’ रहा, जिसमें हरिद्वार से लाई गई गंगा की अविरल धारा से नागेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया। जिसमें मुख्य आचार्य कालूराम शर्मा के नेतृत्व में
वैदिक मंत्रोच्चार से 131 पंडितों द्वारा अभिषेक करवाया गया । इन विद्वानों के कंठ से निकले वैदिक मंत्रोच्चार और ऋचाओं के स्वर से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस अवसर पर चमन लोसर,हरीश ईनाणी, बृजेश पिंटू काकानी, सुनील हिरण,खेमराज लक्षकार,अंकित डागलिया, प्रहलाद झवर,रमेश कोठारी, भैरू लाल सुराणा व रामनारायण वैष्णव मुख्य यजमान रहे।इस ऐतिहासिक अनुष्ठान को देखने के लिए दूर-दराज से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। घंटों तक चले इस अनुष्ठान में भक्तों ने कतारबद्ध होकर महादेव के दर्शन किए और गंगाजल से अभिषेक का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के पश्चात, उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल ‘भोजन प्रसादी’ (भंडारे) का आयोजन किया गया।भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसादी ग्रहण की
इस दौरान पोटलां, गंगापुर, भीलवाड़ा सहाड़ा,सातलियास, दियास ,महेन्दी, टपरिया खेड़ी, सांगास ,करणजी खेड़ी सहित आस पास के गांवों से सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।