लोकेश तिवारी को मिला समाज सेवा शिरोमणि पुरस्कार

सामाजिक सेवा एवं वन्य जीव संरक्षण लिए “समाज सेवा शिरोमणि” पुरस्कार से सम्मानित किए लोकेश तिवारी

कोटा: स्मार्ट हलचल।राजस्थान के कोटा जिले के हनोतिया सिमलिया निवासी प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता वन्य जीव प्रेमी और प्रकृति संरक्षण वादी श्री लोकेश तिवारी को वन्य जीव संरक्षण पर्यावरण जागरूकता एवं जन सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 14 जून को HVPM ऑडिटोरियम हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल अंबा देवी मंदिर के पास अमरावती महाराष्ट्र में भव्य राष्ट्रीय प्रज्ञा अलंकरण समारोह में
राष्ट्रीय राष्ट्रीय समाज शिरोमणि अलंकरण , प्रदान किया आध्यात्मिक संत श्री कृष्णा नंद जी महाराज एवं क्रांति महाजन के करकमलों से श्री लोकेश तिवारी को *”समाज सेवा शिरोमणि”* पुरस्कार प्रदान किया श्री तिवारी बाल्य काल से समाज सेवा करते आए हैं बिजली के तारों के चिपके हुए आदमी को कृत्रिम सास देकर 3 किलोमीटर अपने कंधे पर ले जाकर भाडाहेड़ा से जिप करके कोटा अस्पताल पहुंचाया तालाब में डूबते बालक को बचाया अपने मुंह से कृत्रिम सास दी कहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाना निर्धन गरीबों का निशुल्क इलाज करवाना कोटा रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग पर काबू पाकर हजारों लोगों की जान बचाई करोड़ों रुपए की संपत्ति जलने से बचाई सुल्तानपुर में माली समाज के बालक को नाले में गिरने पर अपनी जान की परवाना करते हो उसे ढूंढना गुजरात में भूकंप में भुज कच्छ में सेवाएं देना कोरोना काल में गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाना गरीबों का दाह संस्कार करना कहीं बुजुर्गों एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना अपनी स्वयं की शादी की अंगूठियां चेन बेचकर गरीबों का गंभीर बीमारीयों का इलाज करवाया रक्तदान करना गायलो को अस्पताल पहुंचाना जैसे अनेक अभियानों में वह निरंतर सक्रिय रहते है साहसिक एवं सामाजिक कार्य करके समाज में अपनी एक नई पहचान बनाई ग्रामीण और वन क्षेत्र में रहकर पर्यावरण संरक्षण दुर्लभ वन्यजीवों की सुरक्षा तथा संकटग्रस्त जिवो के बचाव अभियान एवं वन्य जीवों के प्रति उनके समर्पण तत्परता के कारण अनेक बार घायल पक्षियों एवं जानवरों को समय पर उपचार और सुरक्षित पुनर्वास मिल पाया पर्यावरण के क्षेत्र मैं भी इनका महत्वपूर्ण योगदान है
विशेष उल्लेखनीय है कि श्री लोकेश तिवारी को इससे पूर्व रेड एंड व्हाइट वीरता पुरस्कार, राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, सरकार द्वारा वन्य जीव संरक्षण एवं साहसिक एवं सामाजिक क्षेत्र में पुरस्कार, हाडोती गौरव पुरस्कार, समाज गौरव पुरस्कार, लायंस क्लब, विश्व हिंदू परिषद, अन्य कहीं संगठनों ने कहीं मंचों पर श्री लोकेश तिवारी को सम्मानित किया जा चुका है श्री तिवारी के किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए आयोजन समिति *ज्ञान उदय फाउन्डेशन,*
*वर्ल्ड सेव्हन वंडर्स पब्लिकेशन,*
*रेडियंट टैलेंट बुक ऑफ़ रिकॉर्ड,* के अनुसार इन्होंने सहासिक एवं सामाजिक श्रेत्र सामाजिक कल्याण गौ सेवा पशु संरक्षण वन्य जीव संरक्षण तथा तथा जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है जिसके कारण इन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है। सीमित ने बताया कि *”समाज सेवा शिरोमणि”* उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल करते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति दीर्घकालिक और उल्लेखनीय योगदान दिया हो और श्री लोकेश तिवारी को समाज सेवा शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित करने पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने प्रसन्नता यक्त करते हुए इसे कोटा जिले के लिए गौरव का विषय बताया है। आयोजन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार देश भर से चयनित व वरिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सामाजिक सेवा शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले व्यक्ति शामिल हुए।
लोकेश तिवारी का *समाज सेवा शिरोमणि* पुरस्कार सम्मानित होने पर होने पर भाजपा देहात अध्यक्ष प्रेम गोचर प्रधान कृष्णा शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच उच्चमा मीणा, पंचायत समिति सदस्य विजयलक्ष्मी तिवारी, पूर्व डायरेक्टर तर्प्ती शर्मा घनश्याम यादव सरपंच भाडाहेड़ा, सिमलिया सरपंच जितेंद्र मेघवाल, भंवरा सरपंच अमृता कंवर, पंचायत समिति सदस्य पूर्व उपप्रधान रईस खान, रेलगांव सरपंच सुलोचना मेहरा, जुगल शर्मा, गिरिराज तिवारी, हरीश मीणा, जवाहर लाल मीणा, आदी सामाजिक संगठन एवं जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रसन्नता यक्त करते हुए इन्हें शुभकामना दि है।