कोटा ग्रामीण पुलिस की पहल पर वृत्त क्षेत्र सांगोद के परिवादियों के लिये आयोजित किया गया विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम

बी एम राठौर

सांगोद | स्मार्ट हलचल।पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर की मौजूदगी में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बडी मात्रा में क्षेत्र के लोग अपनी पीडा लेकर पहुंचे,इस मौके पर ग्रामीण एसपी ने पीडित लोगों की समस्याओं को मुखातिब होकर सुना तथा त्वरित गति से समाधान के निर्देश दिए।

मंगलवार को यहां आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अच्छी खासी संख्या में सांगोद क्षेत्र से ग्रामीणजन यहां पहुंचे, थाना सांगोद क्षेत्र के परिवादीगण उपस्थित हुए जिनकी समस्याओं को सुना गया, परिवाद प्राप्त किये गये व कई परिवेदनाओं में मौके पर ही सुनवाई कर किया निस्तारण। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सीधे शिकायत दर्ज करवाने हेतु जारी किये गये एसपी हेल्पलाईन नंबर 8764520202 की आमजन को दी गई जानकारी।जिला पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि कोटा ग्रामीण पुलिस की पहल पर वृत्त क्षेत्र सांगोद के परिवादियों के लिए थाना सांगोद पर विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में नरेन्द्र जैन वृत्ताधिकारी वृत्त सांगोद सहित थाना सांगोद के थानाधिकारी अनिल कुमार, मय पुलिस जाप्ता के तथा सीएलजी सदस्य, पत्रकार , सर्किल क्षेत्र सांगोद के मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहे।जनसुनवाई कार्यक्रम में सांगोद सर्किल के थाना सांगोद में करीब 50.60 लोग उपस्थित थे, जनसुनवाई में 18 परिवाद मिले, जिनकी परिवेदनायें प्राप्त कर कई मामलों को पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही सुना जाकर कई परिवेदनाओं को मौके पर ही निस्तारण किया एवं प्राप्त परिवेदनाओं में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। श पुलिस अधीक्षक ने सर्किल के मौजूद सभ्य एवं मौजिज व्यक्तियों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में चर्चा की एवं निराकरण के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। क्षेत्र के सभी व्यक्तियों को जिला पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सीधे शिकायत दर्ज करवाने व त्वरित कार्यवाही के लिये जारी किये गये एसपी हेल्पलाईन नम्बर 8764520202 की जानकारी दी गई।