विनोद वैष्णव बने हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष

चित्तौड़गढ़, 16 जून। स्मार्ट हलचल।हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमसिंह राठौड़ की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष संदीप बेनीवाल ने संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में धोरड़िया (नगरी) निवासी विनोद वैष्णव को हिंदू युवा वाहिनी का उदयपुर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नियुक्ति पत्र जारी करते हुए संगठन पदाधिकारियों ने नवनियुक्त संभाग अध्यक्ष विनोद वैष्णव को संगठन की रीति-नीति एवं कार्यप्रणाली के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी तीन माह के भीतर संभाग स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करने के लिए भी कहा गया है।

विनोद वैष्णव की नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के विस्तार एवं मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमसिंह राठौड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष संदीप बेनीवाल का आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त संभाग अध्यक्ष विनोद वैष्णव ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा हिंदू युवा वाहिनी के संगठनात्मक विस्तार एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।