अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल।मानसून से पहले बिजयनगर शहर व शहर के आसपास के क्षेत्र में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ तेज बारिश के चलते बिजयनगर शहर की सड़के दरिया बन गई|बिजयनगर में जगह जगह बरसात का पानी भर गया जिसके चलने आमजन के लिए आफत की बरसात बनी
कृषि मंडी चौराहा , ब्यावर रोड़ पुराने रोड़वेज बस स्टैण्ड़ , बापू बाजार , मील चौक सहित अन्य जगह बरसात का पानी भर गया चारों तरफ पानी पानी हो गया बापू बाजार में कई दुकानों के अन्दर बरसात का पानी घुस गया
पालिका प्रशासन द्वारा नालो की सफाई व पानी की निकासी की व्यवस्था सही नही करने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया है ओर सड़के दरिया बनती नजर आई
मुनिम कॉलोनी के बाहर कृषि मंडी चौराहे सहित पालिका क्षेत्र में अन्य जगह पर नालो में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है
बरसात के चलते विगत दिनों से लगातार पड रही गर्मीं उमस से जरूर आमजन को राहत मिली है ओर तापमान में गिरवाट आई है
