कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती, रक्तदान कर समाजसेवा का दिया संदेश
छोटीसादड़ी,17 जून,ज़ाकिर हुसैन
स्मार्ट हलचल।वीर शिरोमणि एवं राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर बुधवार को नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नया बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ जयंती मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना ने महाराणा प्रताप के शौर्य, पराक्रम, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी देशवासियों को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श और त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृतलाल बंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट, हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के सचिव डॉ. जगन्नाथ सोलंकी, नगर कांग्रेस महासचिव नरेंद्र राव मराठा, पूर्व पार्षद अरविंद नाहर, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव, भरत खटीक, सुरेश जटिया, सरपंच जगदीश प्रसाद मीणा, बंशीलाल मीणा, पूर्व सरपंच कमलेश टांक, पार्षद प्रतिनिधि प्रेम तेली, प्रदीप आमेटा, अनिल शर्मा उर्फ कालीचरण, बसंतीलाल यादव, अशोक देवड़ा, मोनू बन्ना, ओमप्रकाश शर्मा उर्फ टीटू, महिपाल साहू, पारस बंडी, देवा उपाध्याय, प्रवीण मीणा, मथरालाल इंदौरा, आलेख डुग्गू, अरुण यादव, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक नागौरी बबलू, टोनू बन्ना, मानवेंद्र सिंह झाला, राकेश यादव, देवीलाल खटीक, लक्की जायसवाल, देवीलाल मेघवाल, लोकेश जायसवाल, मुकेश यादव, राजेंद्र यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जयंती कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों ने आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन किया तथा स्वयं रक्तदान कर समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है तथा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।
कार्यक्रम का समापन “महाराणा प्रताप अमर रहें” एवं “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प भी लिया।
