चित्तौड़गढ़, 17 जून 2026। स्मार्ट हलचल।वीरता, शौर्य, स्वाभिमान एवं त्याग के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में आज बुधवार को प्रातः 9:30 बजे प्रताप सर्किल स्थित शहीद स्मारक (जिला कलेक्टर निवास के सामने) पर भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की अमिट गाथा है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन आज भी देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर पुष्प और मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को स्मरण किया। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने महाराणा प्रताप जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।
ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित:
पुष्पांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, उप सभापति कैलाश पंवार, जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, जिला महामंत्री कमल गुर्जर, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह तँवर, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, जिला सचिव गजानन्द शर्मा, जिला सचिव नरेन्द्र विजयवर्गीय, एससी विभाग संभाग प्रभारी देवेंद्र दयाल सालवी, जिला अध्यक्ष राकेश घारू, शैलेन्द्र सिंह राव, शहर महामंत्री शंभुलाल प्रजापत, शहर सचिव मनीष चावला, नवीन जैन, शंकर सेन, अजय मल्होत्रा, गजेन्द्र सिंह भाटी, रमेश सेन, कानसिंह बराड़ा, राजकुमार गुर्जर, मोहन न्याति, राहुल छिपा, शिवरतन सोनी, शम्भू लाल भील, संजय राव मानपुरा और गौरव मेड़तवाल सहित कई प्रबुद्ध कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
