धर्म, तप और आचार की साधना का पर्व है आचार्य छत्तीस महामंडल विधान
आचार्य परमेष्ठि के 36 गुणों की आराधना हेतु छत्तीसी विधान आरंभ
आचार्य छत्तीस महामंडल विधान के साथ श्रुत पंचमी महापर्व का शुभारंभ
कोटा।स्मार्ट हलचल।तलवंडी स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में तीन दिवसीय श्रुत पंचमी महापर्व का शुभारंभ बुधवार को ध्वजारोहण एवं मांगलिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्यों मुनि श्री 108 निरोग सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निर्मोह सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निरामय सागर जी महाराज तथा मुनि श्री 108 निर्भीक सागर जी महाराज के पावन सानिध्य एवं मंगल आशीर्वाद में आयोजित किया जा रहा है।
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति के महामंत्री प्रकाश सामरिया ने बताया कि महापर्व के अंतर्गत 3 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत क्रम से प्रथम दिन आचार्य छत्तीसी विधान, भक्तामर विधान, श्रुत स्कंध विधान का आयोजन किया जाएगा,मुनि श्री 108 निरोग सागर जी ने बताया कि आचार्य पद के 36 गुणों की आराधना एवं स्मरण हेतु ‘आचार्य छत्तीस महामंडल विधान’ का आयोजन किया जाता है ,
विधान में आचार्य भगवान के गुणों का स्तवन, पूजन एवं अर्घ्य समर्पण कर उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी जाती है। साथ ही मुनि श्री ने आचार्य परमेष्ठि के 36 मूलगुणों में त्रिगुप्ति, पंचाचार, षट् आवश्यक, 12 तप एवं 10 धर्मों का विशेष महत्व बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण का सौभाग्य वंदना बड़जात्या परिवार को प्राप्त हुआ। सौधर्म इंद्र के रूप में अजय जैन एवं उपेंद्र जैन (सीए) परिवार तथा द्रव्य पुण्यार्जक के रूप में सुरेश हरसौरा, निर्मल हरसौरा, निहाल, राहुल एवं रोहित परिवार ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई।
मुनि श्री 108 निरोग सागर जी महाराज ने आचार्य छत्तीसी विधान के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्यत्व के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया। वहीं मुनि श्री 108 निरामय सागर जी महाराज ने अभिषेक एवं शांतिधारा की विधियों का विस्तार से वर्णन करते हुए सही प्रक्रिया से अनुष्ठान संपन्न करने के लाभ और अतिशय बताए तथा श्रद्धालुओं को व्यवहारिक रूप से इसकी जानकारी प्रदान की।
विधान की समस्त मांगलिक क्रियाएं भैयाजी, आदि कुमार जी एवं अनिल डाबी के निर्देशन में संपन्न हुईं। आयोजन में सकल जैन समाज के जे.के. जैन, मनोज जैसवाल, पारस सोगानी, मंदिर समिति के राजकुमार लुहाड़िया, मनोज पाटनी, शुभम लुहाड़िया, पिंकेश सांवला, अशोक सबदरा, सुदर्शन, संदीप, ललित लुहाड़िया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। तलवंडी युवा शक्ति मुनि संघ के ग्रीष्मकालीन प्रवास एवं समस्त धार्मिक गतिविधियों के सुचारु एवं अनुशासित संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
