ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल।मंगेरिया गांव में रविवार से दो दिवसीय पारंपरिक बाईसा राज मिलन कार्यक्रम श्रद्धा उत्सव और सांस्कृतिक उल्लास के साथ शुरू हुआ। आयोजन के लेकर गांव में उत्सव बना हुआ तथा आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है समिति के अनुसार 14 जून से सुबह कलश यात्रा और बाईसा के स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ इसके बाद दिन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए,
स्थानीय निवासी दशरथ सिंह राठौड़ ने बताया कि सोमवती अमावस्या के अवसर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया उसके बाद पूर्वजों का आशीर्वाद लेने समस्त परिवार मोडी नाड़ी गये और पूर्वजों की देवली पर धूप दीप कर आशीर्वाद लिया।
दोपहर में बाईसा की सीक स्वरूप बेस दिए और चुंदड़ी ओढ़ाई और खेलखुद का आयोजन किया और रात्रि में सांस्कृतिक नृत्य के साथ भव्य समापन हुआ।
