8 जुलाई को मनाया जाएगा हजरत सूफी बाबा अब्दुल गफूर शाह नक्शबंदी का उर्स
कोटा। स्मार्ट हलचल।कनवास के बालापुरा स्थित हजरत सूफी बाबा अब्दुल गफूर शाह नक्शबंदी की दरगाह पर वार्षिक उर्स 8 जुलाई को श्रद्धा एवं अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स की तैयारियों को लेकर मंगलवार को दरगाह परिसर में गद्दीनशीन बाबा अब्दुल हकीम नक्शबंदी की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई, जिसमें दरगाह के पदाधिकारियों, सरपरस्तों एवं कमेटी सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में दरगाह के सदर अब्दुल आसिफ खान ने कहा कि हजरत सूफी बाबा अब्दुल गफूर शाह नक्शबंदी का संदेश सांप्रदायिक सौहार्द, अमन और शांति का रहा है। सूफी संतों की शिक्षाएं मानवता, प्रेम और भाईचारे पर आधारित हैं, जिसके कारण दरगाह पर सभी धर्मों एवं समुदायों के लोग बड़ी श्रद्धा के साथ आते हैं। उन्होंने कहा कि उर्स का उद्देश्य भी समाज में एकता, सद्भाव और आपसी प्रेम को बढ़ावा देना है।
बैठक में उर्स के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। सदस्यों ने दरगाह परिसर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बाहर से आने वाले जायरीनों के लिए सुगम पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जावेद जेड (चेयरमैन, मदरसा बोर्ड बूंदी), मन्नू भाई (प्रदेश महासचिव, अल्पसंख्यक विभाग बारां), कालू भाई भवानीमंडी, सलीम लोहार, लियाकत, अजहरुद्दीन, शरीफ भाई (डॉल्फिन एजुकेशन), नदीम, शम्मी, मोहसिन, सरपरस्त अब्दुल शकूर कुरैशी, महमूद, नफीस, बरकत अली, कदीर बाबा, भोला, संजू इमरान, जावेद, राजू, मुस्ताक, सद्दाम, सचिन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
