दीपक राठौर
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल।क्षेत्र में यूरिया, डीपी एवं अन्य उर्वरकों की कालाबाजारी मनमानी दरों पर बिक्री रोकना तथा पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ऊपर माल किसान पंचायत के किसानों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा |
किसानों का कहना है कि
क्षेत्र के किसान वर्तमान समय में कृषि कार्यों के लिए आवश्यक उत्पादों की उपलब्धता एवं उनकी बढ़ती कीमतों की समस्या से अत्यंत परेशान हैं। क्षेत्र के अनेक किसानों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि यूरिया, डीपी तथा अन्य उत्पादों की बिक्री निर्धारित सरकारी दरों से अधिक मूल्य पर की जा रही है। कई स्थानों पर किसानों को आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है तथा कुछ वस्तुओं द्वारा उत्पादों के साथ अन्य कृषि सामग्री खरीदने का दबाव भी बनाया जा रहा है। इस कारण किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है
वर्तमान समय में खरीफ फसलों की उपज एवं फसल प्रबंधन का महत्वपूर्ण दौर है। इस अवधि में यूरिया, डीपी एवं अन्य फसलों की आवश्यकता अत्यधिक रहती है। यदि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होती है, तो इसका सीधा प्रभाव फसलों की वृद्धि उत्पादन क्षमता तथा किसानों की आय पर पड़ता है। क्षेत्र के छोटे एवं सीमांत किसान पहले से ही बढ़ती कृषि लागत, मौसम की अनिश्चितताओं तथा बाजार की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में फसलों की कालाबाजारी एवं मनमाने दामों पर बिक्री उनकी समस्याओं को और अधिक गंभीर बना रही है
हमें पूर्ण विश्वास है की प्रशासन किसानों की इस गंभीर समस्या को समझते हुए शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करेगा।
किसानों की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश प्रदान किए जाएं। क्षेत्र के सभी खाद विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए तथा जहां भी अनियमितताएं पाई जाएं वहां दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को निर्धारित सरकारी दरों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी एवं अन्य उर्वरक उपलब्ध हों।
