पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के सानिध्य में हुआ स्वागत व अभिनंदन,कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का दिया संदेश
निंबाहेड़ा, 18 जून,(ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान प्रदेश के सहप्रभारी रित्विक मकवाना ने गुरुवार को अपने एक दिवसीय निंबाहेड़ा प्रवास के दौरान कांग्रेस संगठन की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, जनसंपर्क अभियानों की प्रभावशीलता तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर व्यापक मंथन हुआ।
रित्विक मकवाना ने निंबाहेड़ा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा संचालित संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ प्रबंधन, जनसमस्याओं, जनसंपर्क अभियानों एवं आमजन से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनके सुझाव सुने और संगठन को और अधिक सक्रिय, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष बल दिया।
*मेवाड़ी परंपरा के साथ हुआ आत्मीय स्वागत*
पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सांय 4:30 बजे आयोजित स्वागत समारोह में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना के सानिध्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी रित्विक मकवाना, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हगामीलाल मेवाड़ा, प्रदेश महासचिव छोटूसिंह मीणा, सचिव ललित बोरीवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया तथा बड़ीसादड़ी विधानसभा के प्रत्याशी बद्री जगपुरा मंचासीन रहे।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा रित्विक मकवाना एवं मंचासिन अतिथियों का पारंपरिक मेवाड़ी साफा बंधवाकर, कांग्रेस पार्टी का मफ़लर पहनाकर आत्मीय अभिनंदन के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के उत्साह, जोश एवं संगठन के प्रति समर्पण ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
कांग्रेस कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति – रित्विक मकवाना
अपने संबोधन में रित्विक मकवाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, सर्वधर्म समभाव और जनकल्याणकारी विचारधारा की संवाहक रही है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है तथा संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, निष्ठा एवं समर्पण पर आधारित होती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व देश एवं प्रदेश की जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है तथा संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों, ऐतिहासिक योगदान एवं सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा जनता की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर सक्रिय रहें।
रित्विक मकवाना ने कहा कि कांग्रेस का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाना है तथा इसी दिशा में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।
*सेवा, समर्पण और जनहित कांग्रेस की पहचान – उदयलाल आंजना*
राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा सेवा, समर्पण और जनहित के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय रहकर कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।
आंजना ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास देश निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक समरसता तथा जनकल्याण के लिए किए गए संघर्षों से परिपूर्ण रहा है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इस ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
*संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श*
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा बूथ स्तर तक संगठन विस्तार की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कांग्रेस की जनकल्याणकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। विभिन्न वक्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती एवं जनहित के मुद्दों पर अपने विचार भी रखे।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवल, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, छोटीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश जाट, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह मीणा,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर,नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रवि प्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अहसान पठान, महासचिव मनोहर सिंह मीणा, रामगोपाल वैष्णव, सचिव नुसरत खान,निंबाहेड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, नगर सेवादल के मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, नगर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, ब्लाक अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शब्बीर गौरी, ब्लाक सेवादल के मुख्य संगठक उदित मीणा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लाक एनएसयूआई अध्यक्ष भँवर सिंह शक्तावत, नगर एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल सेन, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकित जाट, कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अहमद हुसैन, आदिवासी कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजू भील, छोटीसादड़ी आदिवासी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम मीणा, छोटीसादड़ी युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक गुर्जर,कांग्रेस मंडल अध्यक्ष आजाद बापू, विक्रम अहीर, जीवन आंजना, सूर्य प्रकाश सिंह सोलंकी, छोटीसादड़ी भाटखेड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जगदीश मीणा, स्वरूपगंज कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राहुल पाटीदार,कारुडा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुलाब धाकड़,नगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव जावेद खान, सचिव दुर्गेश्वर भराडिया, युवा कांग्रेस करजू मंडल अध्यक्ष राकेश अहीर,पूर्व पंचायत समिति सदस्य नाथूलाल जाटिया, मांगरोल प्रशासक गोपाल रुल, प्रदीप मदानिया, बंटी मीणा, मुकेश धाकड़, राजेश अस्तौलिया, विकास धाकड़, वेणीराम जाट, रामस्वरूप जाट, विक्रम आंजना, सुरेश मीणा, आदित्य पहाड़िया, विष्णु लाल मीणा, अनिल मीणा,हरिकिशन माली, आशुतोष टांक, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, निंबाहेड़ा व छोटीसादड़ी ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस तथा विभिन्न अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
