एबीवीपी प्रांत अभ्यास वर्ग में नवीन घोषणाएं: अदिति कंवर भाटी को पुनः मिली चित्तौड़गढ़ जिला संयोजक की कमान
चित्तौड़गढ़, 19 जून 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का प्रांत अभ्यास वर्ग 9 जून से 12 जून तक भीलवाड़ा के तेरापंथ भवन में संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में संपूर्ण प्रांत भर से 350 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया, जिसमें से 17 कार्यकर्ता चित्तौड़गढ़ जिले से अपेक्षित थे। वर्ग के अंतिम दिन नवीन संगठनात्मक घोषणाएं हुई, जिसमें अदिति कंवर भाटी को पुनः चित्तौड़गढ़ जिले का जिला संयोजक बनाया गया है।
* चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख: नीलम मेहता
* चित्तौड़गढ़ जिला संयोजक: अदिति कंवर भाटी
* चित्तौड़ भाग संयोजक: सुंदर भांड
* बेगू भाग संयोजक: गोपाल धाकड़
* निंबाहेड़ा भाग संयोजक: सुनीता मीणा
* बड़ीसादड़ी भाग संयोजक: कृष्णपाल सिंह राठौड़
शीर्ष संगठन मंत्रियों का रहा सानिध्य:
इस अभ्यास वर्ग में अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री बालकृष्ण, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अश्विनी शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री श्री वीरेंद्र सिंह शक्तावत, राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा द्वारा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। प्रांत अभ्यास वर्ग में विभिन्न सत्रों के तहत बैठकें, कार्यशालाएं, प्रतियोगिता व आनंद सभा आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त चित्तौड़ विभाग में विभाग प्रमुख श्री आलोक सिंह राठौड़, श्री सीताराम केसरी (बांसवाड़ा विभाग संगठन मंत्री व चित्तौड़गढ़ संपर्क) तथा चित्तौड़ विभाग संगठन मंत्री के रूप में रामकृष्ण मेहता को मनोनीत किया गया है।
छात्र हितों के लिए आंदोलनों की बनेगी योजना:
जिला संयोजक अदिति कंवर भाटी ने बताया कि अभाविप आने वाले दिनों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, छात्र हित में नए सत्र का सदस्यता अभियान, विभाग अभ्यास वर्ग, मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह व कॉलेज-यूनिवर्सिटी स्तर पर छात्र हित के कार्यों और छात्र आंदोलनों की योजना को मजबूत रूप देने का कार्य करेगी।
