महेश नवमी महोत्सव-2026: कोटा में 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, ओम बिरला दिखाएंगे हरी झण्डी
खेल, योग, रक्तदान, महाअभिषेक एवं सांस्कृतिक संध्या के साथ मनेगा माहेश्वरी समाज का आराध्य दिवस
कोटा। स्मार्ट हलचल।माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस “महेश नवमी” पर्व को इस वर्ष भी श्री माहेश्वरी समाज, कोटा के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। भगवान महेश (शिव) एवं माता पार्वती के पूजन के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व समाज में आराध्य दिवस के रूप में विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर समाजबंधु अपनी संस्कृति, परंपरा और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयोजनों में सहभागिता करेंगे।
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव की शुरुआत 14 जून से हो गई है, जबकि 21 से 23 जून तक विशेष आयोजन होंगे। इस दौरान खेलकूद एवं विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं, योग दिवस, रक्तदान शिविर, महाशिवाभिषेक एवं पूजन, सायंकालीन भव्य शोभायात्रा, ‘नवरंग’ व ‘नवसृजन’ थीम पर आधारित सांस्कृतिक संध्या, सम्मान एवं पारितोषिक वितरण समारोह तथा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समन्वयक महेश चंद अजमेरा ने बताया कि शोभायात्रा को मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर उर्जा मंत्री हीरालाल नागर,शिक्षामंत्री मदन दिलावर,विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा,
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला, मंत्री बिट्ठलदास मूंदड़ा, मुख्य समन्वयक महेश चंद अजमेरा, उपाध्यक्ष नंद किशोर काल्या, सहमंत्री घनश्याम मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शारदा, कोटा जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेश चंद काबरा, मंत्री ओम गट्टानी, श्री माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष के. जी. जाखेटिया, मंत्री रामचरण धूत, श्री माहेश्वरी सेवा संस्थान नया कोटा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भण्डारी व सचिव दामोदर मूंदड़ा, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल की पश्चिमांचल उपाध्यक्ष मधु बाहेती, महिला मंडल कोटा अध्यक्ष सरिता मोहता, सचिव श्वेता माहेश्वरी, राजेश जाजू, सत्यनारायण चाण्डक एवं अविनाश अजमेरा की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम के आमंत्रण-पत्र (कार्ड) का विमोचन किया गया।
योग दिवस व रक्तदान शिविर
समाज के मंत्री बिट्ठलदास मूंदड़ा ने बताया कि 21 जून को प्रातः 6:30 बजे माहेश्वरी भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा, जिसमें महिला व पुरुष परंपरागत सफेद वेशभूषा में योगाभ्यास में शामिल होंगे। संयोजक प्रकाश तापड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में किरण मानधना व नीलम खुवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी। इसी दिन प्रातः 9:15 बजे से श्री माहेश्वरी भवन में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
खेल समन्वयक घनश्याम मूंदड़ा व अविनाश अजमेरा ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में 20 जून (शनिवार) को प्रातः 6 बजे गो प्ले, अन्नतपुरा में पिकलबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी, जबकि 21 जून को प्रातः 8:15 बजे झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में केरम व शतरंज प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी। खेल आयोजन में प्रायोजक राजाराम,पंकज,अन्नत व समस्त लड्डा परिवार व बिठ्ठलदास,अनिल,पवन व समस्त मूंदडा परिवार,अशोक,अंकित,आयुष लखोटिया परिवार,अशोक,मुरली नुवाल परिवार है।
सांस्कृतिक संध्या “नवरंग” व “नवसृजन”
समन्वयक सरिता मोहता व श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि 21 जून को सायं 7:15 बजे श्रीनाथपुरम स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले ‘नवरंग’ कार्यक्रम में हरा, केसरिया, सफेद सहित नौ रंगों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में आनंद-मनोज राठी एवं महेशचंद-आशीष लड्ढा परिवार मुख्य प्रायोजक की भूमिका में रहेंगे।
इसी क्रम में महिलाओं एवं युवतियों के लिए ‘नवसृजन’ कार्यक्रम 22 जून को सायं 4 बजे माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, श्रीनाथपुरम में आयोजित होगा। भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित इस कार्यक्रम में मांडना प्रतियोगिता, क्रोशिया प्रतियोगिता, किटी पार्टी आधारित रचनात्मक गतिविधियां तथा ‘जीरो ऑयल कुकिंग’ प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहेंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सूरज बिरला एवं आशा माहेश्वरी होंगी, जबकि मोनिका नुवाल, प्रियंका राठी एवं विनिता बिरला समन्वयक की भूमिका निभाएंगी। नवसृजन कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक कमलादेवी,नारायण स्वरूपकालानी,लक्ष्मीकांत,धैर्यअग्रवाल,रहेंगे।
महाअभिषेक एवं भव्य शोभायात्रा
मुख्य समन्वयक महेश अजमेरा एवं समन्वयक राजेश जाजू ने बताया कि 23 जून को समाजबंधु भगवान महेश का महाअभिषेक एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन करेंगे। प्रातः 7:15 बजे श्री माहेश्वरी भवन, झालावाड़ रोड़ पर 51 विद्वान पंडितों द्वारा 221 से अधिक यजमान दंपतियों सहित 221 शिवलिंगों का निर्माण कर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन व महाअभिषेक संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही चारभुजा मंदिर, सती चबूतरा, नीलकंठ महादेव मंदिर एवं गोविंद देव जी मंदिर, गढ़ पैलेस में भी महेश पूजन व अभिषेक का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विष्णु एवं बजरंग कुमार साबू परिवार रहेंगे।
समन्वयक प्रमोद कुमार भण्डारी ने बताया कि महेश नवमी के अवसर पर सायं 5:15 बजे श्री माहेश्वरी समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। हाथी, घुड़सवार, सजे-धजे वाहनों एवं पैदल चलते समाजबंधुओं के साथ यह शोभायात्रा ग्लोबल पब्लिक स्कूल, इंद्र विहार से प्रारंभ होकर माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, श्रीनाथपुरम, कोटा तक निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान महेश की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी, साथ ही अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल होंगी। पंचायत अध्यक्ष के जी जाखेटिया ने बताया कि मार्ग में माहेश्वरी समाज सहित अन्य समाजों के लोगों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा तथा अल्पाहार व जलपान की व्यवस्था रहेगी। मार्ग में 31 भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। श्रीनाथपुरम स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल पहुंचकर शोभायात्रा विशाल सभा का रूप लेगी, जहां सम्मान समारोह एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
डिस्पोजल-फ्री महाप्रसादी
समन्वयक हरिकृष्ण बिरला व राजेन्द्र शारदा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी महाप्रसादी का आयोजन पूर्णतः डिस्पोजल-फ्री रहेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की प्रतिबद्धता के तहत यह प्रयास किया गया है। महाप्रसादी में कोई वेटर नियुक्त नहीं किया जाएगा, बल्कि समाज के लोग स्वयं ही समाज के लोगों को भोजन परोसेंगे। इस दौरान माहेश्वरी समाज की परंपरा “पहले करे परोसगारी, फिर ले अपनी बारी” का पालन करते हुए समाजबंधु महेश कुंभ में परोसगारी करेंगे। के जी जाखेटिया ने बताया कि महाप्रसादी के मुख्य सहयोगी राजेश कृष्ण, हरिकृष्ण, बालकृष्ण,ओमकृष्ण,दयाकृष्ण व नरेन्द्र बिरला सहित समस्त बिरला परिवार रहेंगे।
