लुकमान शाह
थांवला। स्मार्ट हलचल।कस्बे निकटवर्ती ग्राम नरसिंह बासनी में भाजपा नेता व समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा के एक दिवसीय दौरे पर पहुँचने पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार पलाड़ा को साफ़ा पहनाया और शौर्य के प्रतीक के रूप में तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।अपने दौरे के दौरान भंवर सिंह पलाड़ा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनहित के मुद्दों और क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर
बलवीर सिंह , हनुमान रावत, भंवर सिंह, भीवराज जांगिड़, मुन्नाराम डुकिया, सुनील सोलंकी, केशू नाथ, लुकमान शाह, देवकरण उपाध्याय, पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
