प्री मानसून की झमाझम बारिश से जलाशयों में हुई पानी की आवक, ढ़ेलाणा एनीकट छलका

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के बड़ला, ढ़ेलाणा, बनकाखेड़ा, चावंडिया, सोपुरा, सालरिया, खरेड़, पिथास सोलंकिया का खेड़ा, जित्यास, नोहरा, कुड़ी बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, कांदा आदि कई गांवों में शुक्रवार दोपहर को तेज अंधड़ के साथ प्री मानसून की झमाझम बारिश से एनीकट छलक गये तो जलाशयों में पानी की आवक हुई । । शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काली घटाएं छा गई, जो करीब पौने दो बजे तेज अंधड़ के साथ प्री मानसून की झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ । करीब 1 घंटे तक रुक-रुककर झमाझम बारिश का दौर चला, वही रुक रुककर शाम 5 बजे तक बारिश का दौर चला । इस प्री मानसून की झमाझम बारिश से ढ़ेलाणा गांव में शिवसागर तालाब के ऊपर बना एनीकट ओवरफ्लो होकर छलक गया, एनीकट पर 2 इंच की चादर चलने लगी, जिसे तालाब में पानी की आवाज हुई । इसके साथ ही चावंडिया के चामुंडा माता तालाब में भी पानी की आवक शुरू हो गई । झमाझम बारिश के चलते खेत भी पानी से जल मग्न हो गए । वही गांव की गलियों में पानी सरपट दौड़ने लगा मानो तलैया बन गई, इस प्री मानसून की बारिश का बच्चों को लुफ्त उठाया और बारिश के पानी में खेलते हुए दिखाई दिए । कई जगह जल भराव की स्थिति भी देखने को मिली, वही इस दौरान क्षेत्र में 34 एमएम बारिश दर्ज की गई । क्षेत्र में तीन-चार दिनों बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए, इस बारिश से मक्का और कपास की फसल को फायदा मिलेगा ।।