कानपुर में रेल पटरी किनारे मिली परिवार की चिंता में विक्षिप्त सी हुई वृद्धा की लाश

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल।आज यहां शनिवार कीसुबह अपने गरीब परिवार की चिंता में दिन-रात परेशान होकर विक्षितों की सी हालत में पहुंची एक बुजुर्ग महिला की लाश यहां रेलवे पटरी के किनारे मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
यह घटना महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास की है। यहां शनिवार सुबह करीब छह बजे डीएफसीसी डाउनलाइन खंबा नंबर 452/ 6-7 के बीच में एक 55 वर्षीय वृद्धा का शव पड़ा मिला।सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराई गई, जिसमें बड़ागांव के रहने वाले जीतू ने बताया कि उसकी मां सुनीता पत्नी उमेश है।सुबह करीब पांच बजे वह घर से निकली थीं। मिली जानकारी के मुताबिक मानसिक हालत ठीक न होने की वजह से वह रेलवे ट्रैक किनारे अक्सर टहलने निकल जाती थी।
सूत्रों ने बताया कि वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता की वजह से अर्ध विक्षिप्त सी हालत में पहुंच गई थी। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।