मेघवाल समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में 250 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वही दहाड़ेगा – निहालसिंह गोठवाल

बानसूर।स्मार्ट हलचल।कस्बे कें अंबेडकर भवन में शनिवार को राजस्थान मेघवाल समाज संस्था के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में शिक्षा, खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 250 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष निहालसिंह गोठवाल नें कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का संदेश था कि शिक्षा शेरनी का दूध है,जो इसे पिएगा वही दहाड़ेगा। समाज के युवाओं को शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनमें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है तथा समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होता हैं। प्रदेश सचिव सुनील दत्त रांगेरा एवं ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रतनलाल सूठवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर शिक्षा और सामाजिक जागरूकता कें प्रति नई प्रेरणा देना हैं। इस मौके पर देशराज वर्मा,गिरीश राठौड़,तारा पुतली,प्रोफेसर डॉ.राजेश आर्य, प्रोफेसर डॉ.बीआर शास्त्री,प्रोफेसर डॉ.महेश गोठवाल,सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ.रामावतार अरुण,प्राचार्य योगेश नैनावत,प्राचार्य अशोक नैनावत, प्राचार्य लक्ष्मण नैनावत,आरएएस पंकज नैनावत,उद्योग प्रसार अधिकारी पवन मोरोडि़या,एटीओ अशोक आरोदिया,संस्था उपाध्यक्ष रामावतार,सचिव दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष हिम्मत कुमार,महासचिव राकेश जिंदल, दुलीचंद सोलंकी,अशोक रांगेरा,निर्मल सुरेला सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहें।