राजकीय बालिका विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं “योग भी-वोट भी” कार्यक्रम आयोजित

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलचल।राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं “योग भी-वोट भी” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार, राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं एवं स्काउट-गाइड की छात्राओं ने विवेकानंद चौराहे पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसके पश्चात विद्यालय परिसर में शारीरिक शिक्षिका कांता चौधरी ने छात्राओं को विभिन्न योगासन एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। “योग भी-वोट भी” कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी कल्पना सिंह ने छात्राओं को मतदाता पंजीकरण, मतदान के महत्व एवं नैतिक मतदान के प्रति जागरूक किया। वहीं लोकेश कुमार वर्मा ने छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को मतदाता शपथ दिलाई।
इस अवसर पर निबंध एवं व्याख्यान प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कल्पना सिंह, लोकेश कुमार वर्मा, कांता चौधरी, सुनील कुमार शर्मा, शकुंतला जैन, स्काउट-गाइड प्रभारी देंउ भील, निधि शर्मा सहित विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने छात्राओं से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान