माँ घाटाराणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: खुले दान पात्र, 2.64 लाख रुपये की हुई आय
जहाजपुर, 22 जून 2026। माँ घाटाराणी विकास सेवा समिति द्वारा अष्टमी तिथि 22 जून 2026 को मंदिर परिसर में स्थापित दान पात्रों को खोला गया। समिति के अनुसार श्रद्धालुओं की अगाध आस्था और सहयोग से दान पात्रों एवं अन्य मदों से कुल 2 लाख 64 हजार 146 रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जिसे मंदिर के विकास कार्यों में लगाया जाएगा।
* पहाड़ी स्थित मुख्य मंदिर दान पात्र: 51,433 रुपये
* सीढ़ियों के पास स्थित दान पात्र: 1,03,531 रुपये
* विकास रसीद से प्राप्त आय: 81,300 रुपये
* बर्तन रसीद से प्राप्त आय: 25,782 रुपये
* दुकान किराया मद से आय: 2,100 रुपये
* कुल संचित श्रद्धा राशि: 2,64,146 रुपये
समिति ने जताया दानदाताओं का आभार:
समिति पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त हुई यह राशि मंदिर के सुदृढ़ीकरण, सौन्दर्यीकरण, दैनिक रखरखाव एवं यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार में उपयोग की जाएगी। इस अवसर पर समिति ने सभी दानदाताओं, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों की आस्था और सहयोग से ही मंदिर परिसर में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
