अग्निवीर सैनिक सरदार सिंह शेखावत का भव्य स्वागत सम्मान

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलचल।भारतीय सेना में चयनित होकर अग्निवीर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पैतृक गांव आनंदीपुरा पहुंचने पर सैनिक सरदार सिंह शेखावत का भव्य स्वागत किया गया। सरदार सिंह ने 16 जनवरी से 22 जून तक अग्निवीर सैनिक के रूप में प्रशिक्षण पूरा किया।
आनंदीपुरा निवासी लक्ष्मण सिंह शेखावत के पुत्र सरदार सिंह के सम्मान में गुलाबपुरा से सैनिक सम्मान यात्रा निकाली गई। डीजे, आतिशबाजी और वाहन रैली के साथ ग्रामीणों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। आनंदीपुरा गांव पहुंचने पर भी ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
क्षेत्र, गांव और समाज का नाम रोशन करने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। घर पहुंचकर सरदार सिंह ने दादाजी रामपाल सिंह शेखावत सहित परिवारजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों का आशीर्वाद लिया।