रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी भारतीय जनता पार्टी भवानी मंडी शहर मंडल द्वारा आज *डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस* श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने *डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर* उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके राष्ट्रहित में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने *”एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे”* का नारा देकर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे
