देशसेवा के जज्बे को मिला सम्मान, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने अग्निवीर सुनील डांगी
चित्तौड़गढ़, 23 जून (ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल।राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित ग्राम बांसा निवासी युवा सैनिक सुनील डांगी के सम्मान में मंगलवार को शंभूपुरा स्थित चौराहे पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों एवं इष्टमित्रगणों ने पुष्पमालाओं, साफा बंधन एवं जयघोषों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम का नेतृत्व विकास डांगी एवं वन टू वन जुना मायरा के सदस्यों ने किया। उपस्थित जनसमूह ने अग्निवीर सुनील डांगी को क्षेत्र का गौरव बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि सेना में सेवा देना पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।
समारोह में विक्रम अहीर (सरपंच फाचर), प्रहलाद गुर्जर (सरपंच टाई), गजेन्द्र पालीवाल (सरपंच अरनिया जोशी), अरविंद अहीर (ऊखलिया), दिलखुश गुर्जर, अनिल डांगी, विक्रम डांगी, कमलेश डांगी, रमेश डांगी, सोनू अहीर, अखिलेश मेनारिया सहित बड़ी संख्या में युवा साथियों एवं मातृशक्ति ने भाग लेकर सैनिक का सम्मान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान राष्ट्र की शान हैं तथा उनका सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं भारतीय सेना के जयघोषों के साथ हुआ।
