अविनाश मीणा
स्मार्ट हलचल।घाड़ में महेश नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घाड़ माहेश्वरी समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की।महेश नवमी के उपलक्ष्य में खेडेश्वर महादेव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान समाज के सदस्यों ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच शिव स्तुति भी की गई।धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई और प्रसादी का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में समाज के वरिष्ठ सदस्यों और युवा वर्ग ने सक्रिय रूप से सहयोग दिया।
कार्यक्रम में लक्ष्मी कांत बाहेती, रोहित मूंदड़ा, आयुष तोतला, निखिल सोमानी, अक्षत सोमानी, सुनील तोतला और राकेश मूंदड़ा सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मातृशक्ति (महिलाओं) की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई और सभी के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
