बानसूर। स्मार्ट हलचल।राजकीय उप जिला अस्पताल में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।अस्पताल परिसर में रक्तदान के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। चिकित्सा विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की। रक्तदाताओं ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि दुर्घटनाओं, ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों के दौरान रक्त की आवश्यकता जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान कर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
