डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं नें दी श्रद्धांजलि

बानसूर।स्मार्ट हलचल।भारतीय जनता पार्टी बानसूर मंडल द्वारा मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश सिंघल ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को प्रेरणादायी बताया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान गणेश सैनी, राजेश बंटी सिंघल, विजय कुमावत सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।