बिजयनगर में कांग्रेस कमेटी द्वारा सड़कों की मरम्मत को लेकर ज्ञापन और सद्बुद्धि यज्ञ

अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल।नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकित तातेड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ किया गया ओर विभाग के आधिकारियों व सरकार को सद्बुद्धि आए ओर सड़को की सुध लेवे |मोक्षधाम रोड़ सहित बिजयनगर की बदहाल और टूटी-फुटी सड़कों की सुध लेने के लिए अब भगवान की शरण ली गई है। नगर कांग्रेस कमेटी ने जनहित में एक अनोखा प्रदर्शन करते हुए सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहर की मुख्य सड़कों से लेकर मोक्षधाम सड़क विगत नो माह से भी अधिक समय से क्षतिगस्त होकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। आए दिन राहगीर और वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया है।
इसी सोई हुई सरकार और प्रशासन को जगाने के लिए कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं। यज्ञ के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन देकर कांग्रेस ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। अब देखना यह होगा कि इस सद्बुद्धि यज्ञ और जनता की इस जायज मांग के बाद प्रशासन कब सुध लेता है और बिजयनगर वासियों को जर्जर सड़कों से कब तक निजात मिलता है
इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सहदेव सिंह कुशवाह, दौलत राम मानिकचंदानी, रामलाल नगवाड़ा, सीताराम पंवार, माणक तातेड, राजेश तिवारी, गोपाल स्वरूप कुमावत, पीयूष लुणावत, भोपाल सिंह, तरुण कच्छावा, अब्दुल हमीद मास्टर, ऋषि जांगिड़, जितेंद्र कुमार बैरवा, शहजाद मनसुरी, उस्मान पठान, मोहम्मद सदीक शाह, अनीस अंसारी, अकरम नीलगर, दिलीप सिंह, मुकेश राणा, महेन्द्र सोलंकी, इमरान कपाउंडर, हेमराज जांगिड़, इकबाल, नवीन सोनी, राजेश जोशी, अनवर, पीर उस्ताद, लालाराम तेली सहित कई कार्यकत्ता थे मौजूद