एसपी रोशन मीना ने पत्नी और पिता को प्रदान की आर्थिक सहायता, एएसपी रतनलाल भार्गव व डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा रहे मौजूद
शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल।जिला पुलिस अधीक्षक टोंक, रोशन मीना (आईपीएस) ने उनियारा सर्किल अंतर्गत बनेठा थाना पुलिस के शहीद कांस्टेबल भागचंद सैनी की गश्त के दौरान कथित शिकारियों द्वारा 2 एवं 3 मई 2026 की दरमियानी मध्य रात्रि को हुई हत्या के बाद पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय पहल का परिचय देते हुए जिला पुलिस परिवार की ओर से उनकी धर्मपत्नी टीना सैनी एवं पिता कालूराम सैनी को कुल 9 लाख 68 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी रोशन मीना ने कहा कि शहीद कांस्टेबल भागचंद सैनी का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और टोंक पुलिस परिवार हर परिस्थिति में उनके परिजनों के साथ खड़ा है।उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव तथा पुलिस उप अधीक्षक टोंक मृत्युंजय मिश्रा भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी पुलिस थाना बनेठा स्टाफ एवं शहीद कांस्टेबल भागचंद सैनी के स्टॉफ मित्रों द्वारा स्वेच्छा से 14 जून 2026 को 2 लाख 62 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि एकत्रित कर उनके परिवार को प्रदान की जा चुकी है। टोंक पुलिस की इस मानवीय पहल की जिलेभर में सराहना की जा रही है।
