भारतीय सेना के वीर जवान राहुल मीणा का लाडपुरा में भव्य स्वागत

शिव जांगिड़

लाडपुरा में प्रशिक्षण लेकर लौटे अग्निवीर का किया स्वागत, निकाली तिरंगा यात्रा

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल।कस्बे में बुधवार को शक्ति केन्द्र पर सैनिक के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। श्यामगढ़ पंचायत के फुलजी की खेड़ी गांव निवासी राहुल मीणा पिता सीताराम का बुधवार को भारतीय सेना के अग्निवीर की ट्रेनिंग कर लौटने पर ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर देशभक्ति गानों व तिरंगे झंडे के साथ स्वागत रैली का आयोजन किया गया। परिजनों से मिलने पर राहुल व परिजनों के खुशियों से आंसू छलक उठे। अग्नि वीर मीणा का सबसे पहले परिवार जनों व ग्रामीणों ने मांडलगढ़ बस स्टैंड पर स्वागत किया उसके बाद कस्बे में ढोल-नगाड़ो आतिशबाजी कर तिरंगा यात्रा निकालकर स्वागत किया। अग्निवीर राहुल मीणा आर्मी में 6 माह कि भारतीय सेना की कठोर ट्रेनिंग पूरी करके 24/06/2026 को पहली बार गांव आने पर लाडपुरा से गांव फुलजी खेड़ी तक वाहन रैली निकाली गई।