हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाला छड़ी मुबारक जुलूस

क़ाछोला 24 जून -स्मार्ट हलचल।इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स. अ.) साहब के नवासे और हज़रत अली (अ.स.) के बेटे हजरत इमाम हसन हुसैन (अ. स.) और उनके 72 जानिसार साथियों की शहादत की याद में मुहर्रम माह की सातवीं तारीख को गुरुवार शाम को छड़ी मुबारक जलसा ढोल, ताशो की मातमी धुन के साथ निकाला गया। छड़ियों का जुलूस सदर बाजार स्तिथ जामा मस्जिद से शाम साढ़े नो बजे शुरू हुआ जो सदर बाजार,गोल चबूतरा,पुराना बाजार,पुराना थाना,सहित गली मोहल्ले से छड़ियों का जुलूस निकाला गया।लाइसेंस धारी हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी ने बताया कि मुहर्रम का सिलसिला मुहर्रम मास का चांद दिखने से शुरू होता है, जो मुहर्रम गुरुवार शाम को शहादत की रात व शुक्रवार दिन में ताजिया निकाले जाएंगे। छड़ी मुबारक जुलूस में सदर हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी,कमालुद्दीन रंगरेज,हाजी रमजान अली बिसायती,रफीक मंसूरी, मोहम्मद यूनुस रँगरेज,हाजी मोहम्मद शाबिर रँगरेज,मुबारिक हुसैन मंसूरी,असलम मोहम्मद रँगरेज,मुबारिक रँगरेज,नूर मोहम्मद,महबूब,सरफु शाह,सहित आदि अकीदतमंद मौजूद थे।