चित्तौड़गढ़, 27 जून। स्मार्ट हलचल।चित्तौड़गढ़ नगर माहेश्वरी सभा की नवगठित क्षेत्रीय सभाओं के नगर एवं जिला कार्यकारी मंडल सदस्य, क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष, सचिव तथा नगर एवं जिला प्रतिनिधियों के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जून को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। उसी दिन शाम 4 बजे नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की प्रारंभिक सूची प्रकाशित की जाएगी।
प्रत्याशी 30 जून को दोपहर 1 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन 30 जून को शाम 4 बजे किया जाएगा।
यदि आवश्यक हुआ तो 1 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान का आयोजन जागेटिया रिसोर्ट, बोजुन्दा में होगा।
निर्वाचन कार्यालय काबरा चेम्बर्स, प्रथम तल, दुकान नंबर-2, नया गोकुल कॉम्प्लेक्स, चित्तौड़गढ़ में स्थापित किया गया है। यहां से 28 जून को शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे।
