गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल।मांँ गुमानो बीजासनी देवी सेवा समिति की कार्यकारिणी व संरक्षक मंडल की बैठक में आगामी पदयात्रा की तैयारीयों सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।समिति महामंत्री कैलाश गुप्ता सैमरदा ने बताया कि सितंबर माह में जाने वाली मातारानी की 21वीं निशुल्क पदयात्रा की तैयारी हेतु 2 अगस्त 26 रविवार को मातारानी के भक्तों की आमसभा आयोजित की जावेगी। वहीं धर्मशाला बुकिंग, बस यात्रा संचालन सहित निर्माण कार्यों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई ।सभी ने अपने-अपने विचार रख अमूल्य सुझाव दिए। बैठक पुरानी अनाज मंडी स्थित कार्यालय पर 26 जून 2026 को शाम 7:00 बजे से रखी गई थी। वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए समिति के संविधान में आवश्यक संशोधन वास्ते कमेटी का गठन किया गया। तथा धर्मशाला में स्टॉक के भौतिक सत्यापन एवं अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण बाबत भी अलग से कमेटी का गठन किया गया। बैठक के दौरान समिति से जुड़े माता रानी के भक्त भारतीय जनता पार्टी प्रणीत भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री विजय कुमार गुप्ता का समिति द्वारा माला साफा पहनाकर ,माता रानी का दुपट्टा उढ़ाकर व माता रानी की तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश सचिव ने अपने संबोधन में माता रानी का आभार व्यक्त करते हुए माता रानी के सभी कार्यों में तन मन धन से सहयोग एवं समर्पण की बात कही तथा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के तहत उस पर खरा उतरने के लिए वह प्रदेश के श्रमिकों और कामगारों के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा ,समर्पण व ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। स्वागत करने वालों में समिति अध्यक्ष महेश शर्मा ,उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महामंत्री कैलाश गुप्ता सैमरदा, उपमंत्री दिनेश चूड़ी ,कोषाध्यक्ष हरकेश पटवारी , धीरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता ,मुकेश लाइट, ब्रह्मानंद गुप्ता ,ब्रह्म प्रकाश शर्मा ,विष्णु करणपुर ,कैलाश गुप्ता छाबा, विनोद बंसल, गोपाल सोनी ,त्रिलोक मुद्गल, नवनीत बंसल ,महेश शर्मा छोटी उदेई ,दीपक शर्मा, घनश्याम गुप्ता सैमरदा तथा संरक्षक मंडल के सम्माननीय सदस्यों में कमलेश शर्मा,दिनेश धौलेटा हरिचरण गुप्ता आदि शामिल रहे। समिति की ओर से सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई और अंत में अध्यक्ष महेश शर्मा द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई मीटिंग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी एक सूत्र में रहकर के माता रानी के इस पुनीत कार्य में यथासंभव अपना सहयोग प्रदान करें।
