अनिल कुमार
ब्यावर। स्मार्ट हलचल।राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश का जन्मदिन आज ब्यावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और पूर्व मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सफल जीवन की कामना की। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया।
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प
जन्मदिन समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का भी आयोजन हुआ। बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए संगठन को और अधिक गतिशील बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
इन प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित विभाग के ब्यावर जिलाध्यक्ष बिरदी चंद खोरवाल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सामरिया मनीष, जैतारण अनुसूचित ब्लॉक अध्यक्ष तारा चंद भट्ट और जवाजा अनुसूचित ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश कुमार उपस्थित रहे।
इनके साथ ही महासचिव रणजीत पंवार, निवर्तमान पार्षद घनश्याम फुलवारी, राहुल सामरिया, जिला सचिव हीरालाल बालोटिया, ओ.बी.सी जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, हनुमान सांखला, देवीलाल तगाया, जसवंत सिंह, मंगलाराम जीनगर, लक्षमण राम पंवार, छगन कतिरिया, यशपाल तुनगरिया, अशोक पंडित, रमेशचंद खायदिया, तुषार खायडिया, चतुर्भुज हावा, अनुज हावा, सुंदर लाल पंवार, बाबूलाल दोलिया, सतपाल गुरवा, बंशीलाल जोया, घेमाराम, मोहनलाल जाटोलिया, सोहनलाल, रमेश चंद मेहरा, विजय करण राणा और चेतन चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
