लाडपुरा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026 रविवार को 2034 दवा पिलाई

शिव जांगिड़

लाडपुरा स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र पर पोलियो मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद दवा

लाडपुरा |स्मार्ट हलचल।28 जून 2026, कलेक्टर के निर्देश पर जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 से 30 जून तक किया जाएगा। तीन दिवसीय इस विशेष अभियान के तहत रविवार को लाडपुरा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जन्म से 5 साल तक के 2034 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई। लाडपुरा में भी यह पल्स पोलियो अभियान चल रहा है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र लाडपुरा की टीमें बच्चों को पोलियो की दवा पिला रही हैं। रविवार बूथ दिवस सुबह 8 से शाम 4 बजे तक सभी तय बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। 29-30 जून (दूसरा व तीसरा दिन) घर-घर दस्तक जो बच्चे बूथ पर छूट गए, स्वास्थ्यकर्मी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।

डॉ. राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का शुभारंभ रविवार 28 जून को बूथ स्तर पर 2034 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जबकि 29 और 30 जून (दूसरा व तीसरा दिन) स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों की पहचान करेंगी जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे बच्चों को उनके घर पर ही पोलियो वैक्सीन पिलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के परिवारों को भी जागरूक करें और पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं, ताकि लाडपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत बना सके।

मुख्य बातें
1. किसको: 0 से 5 साल तक का हर बच्चा
2. कौन पिलाएगा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, सीएचसी/पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी
3. लक्ष्य: एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए
4. अपील: अगर आपके घर या आस-पड़ोस में 5 साल तक का कोई बच्चा है, तो 28 जून को नजदीकी पोलियो बूथ पर जरूर ले जाएं। बूथ न जा पाएं तो 29-30 जून (दूसरा व तीसरा दिन) घर-घर आने वाली टीम का इंतजार करें।
5. लाडपुरा में सीएचसी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं – पोलियो मुक्त भारत के लिए दो बूंद जिंदगी की।

अभिभावकों से अनुरोध
1. अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं
2. नजदीकी पोलियो बूथ या आंगनबाड़ी केंद्र पर जाएं
3. दवा की 2 बूंद हर बच्चे के लिए बहुत जरूरी है – इसे बिल्कुल न छोड़ें

“दो बूंद जिंदगी की” – पोलियो मुक्त भारत के लिए अपना योगदान दें।

इस अभियान को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पर चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम बूथ और घर-घर जाकर बच्चों को 2 बूंद पोलियो की खुराक दी जाएगी।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में डॉ राहुल चौधरी, मैलनेस शिवलाल धाकड़, एएनएम लाजवंती, आशा सहयोगिनी लीला वैष्णव, सीता चतुर्वेदी, आशा दुर्गा वैष्णव, सहायिका सोनिया सुथार, कविता रेगर, अनिल मीणा, नैना माली, व जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।