रेंज स्तरीय एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान 01 स्थाई वारंटी व 08 गिरफ्तार वारंटियों को किया गिरफ्तार

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी पुलिस में रेंज स्तरीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एक स्थाई वारंटी तथा आठ गिरफ्तार वारंटी को गिरफ्तार किया तथा अभियान के दौरान 04 व्यक्तियों को भवानीमंडी पुलिस ने शांति-भंग में गिरफ्तार* किया तथा 05 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को चेक किया जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार . ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज कोटा द्वारा प्रकरणों में वांछित फरार अपराधियों व ईनामी अपराधियों, स्थाई वारंटियों, 299 दप्रस में फरार वारंटियों, अवैध कार्यों की चेकिंग व रोकथाम हेतु चलाये जा रहा एक दिवसीय विशेष अभियान एरिया डॉमिनेशन के तहत सभी थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिये गये थे। इन्हीं निर्देशों की पालना में पुलिस थाना भवानीमंडी द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे 01 स्थाई वारंटी व 08 गिरफ्तार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

*कार्यवाही पुलिस:–* जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार . व भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन एवं सत्यनारायण गोदारा वृत्ताधिकारी वृत्त भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमंडी के नेतृत्व में महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज कोटा द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान एरिया डॉमिनेशन के तहत थाना हाजा पर विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे 01 स्थाई वारंटी व 08 गिरफ्तार वारंटी को गिरफ्तार करते हुये कुल 10 वारंटो का निस्तारण किया गया।

*नाम पता स्थाई वारंटी:–*
दिनेशचंद्र पुत्र धन्नालाल अहीर जाति अहीर उम्र 38 साल निवासी खोद पुलिस थाना भवानीमंडी

*नाम पता गिरफ्तार वारंटी:–*
घनश्याम पुत्र भागचंद जाति गुर्जर उम्र 32 साल निवासी आरोलिया थाना भवानीमंडी
शिवलाल पुत्र नानुराम जाति गुर्जर उम्र 65 साल निवासी आरोलिया थाना भवानीमंडी
बजरंग लाल पुत्र रतनलाल कुशवाह उम्र 32 साल निवासी नारायणखेड़ा थाना भवानीमंडी
धीरज पुत्र श्री कैलाशचंद जाति अहीर उम्र 25 साल निवासी खोद थाना भवानीमंडी
रिषी शर्मा पुत्र श्री कैलाशचंद जाति ब्राह्मण उम्र 40 साल निवासी भीमनगर थाना भवानीमंडी दीपक राठौर पुत्र छोटूलाल जाति राठौर उम्र 30 साल निवासी पचपहाड़ थाना भवानीमंडी
शकील उर्फ शक्कु पुत्र अकिल बेग उम्र 40 साल निवासी कांगरीपुरा थाना भवानीमंडी
भारत सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह राजपूत निवासी काली तलाई मोगरा थाना भवानीमंडी

*गठित टीम:–* श्री प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमंडी मैं पुलिस जाप्ता