रणवीर सिंह चौहान
भवानी मंडी|स्मार्ट हलचल/राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान संगठन बढ़ाने में कारगर साबित हो रहा है।ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि
इसी अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों ने अपनी अपनी टीम बनाना शुरू कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ ओ कच्ची बस्ती कांग्रेस प्रकोष्ठ में भवानी मंडी के कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं।
नगर कांग्रेस कार्यालय में ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर सभी पदाधिकारियों को माला, साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया।
व्यापार प्रकोष्ठ में संगठन मंत्री सुदिप सालेचा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, प्रबल जैन, जिला सचिव अंकित जैन, जिला महासचिव कपिल भराड़िया, नगर अध्यक्ष ज्योति प्रकाश दुआ, ब्लाक अध्यक्ष शितल जैन, जिला सचिव रितेश गांग, राजेश गर्ग, जिला महासचिव पंकज माहेश्वरी,को जिम्मेदारी दी गई।
कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ में भवानी मंडी ब्लाक अध्यक्ष बालमुकुंद, नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र पायरा,को जिम्मेदारी दी गई
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने सभी का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य,पी सी सी सदस्य राजेश करावन, संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट लोकेश गुप्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुनसिंह मालखेड़ा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव अख़्तर अली,कैलाश जैन, मिडिया प्रभारी मदन सिंह,कमल सिंह भैरू लाल चौधरी, उपाध्यक्ष गंगा राम, आदि उपस्थित रहे।
