मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) राजस्थान की गंगापुर सिटी शाखा की ओर से उपखंड क्षेत्र के पत्रकारों को जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सवाई माधोपुर की पत्रकार सूची में शामिल करने की मांग को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि गंगापुर सिटी उपखंड के हम सभी पत्रकार विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हुए हैं ओर सरकारी तथा आम जन से जुड़ी खबरो का नियमित प्रकाशन भी हमारे ही माध्यम से हो रहा है।आईएफडब्ल्यूजे के उपखंड अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सवाई माधोपुर के पी आर ओ ग्रुप में हमको जोड़ रखा है ओर नियमित आपके सभी सरकारी प्रेस नोट ई मेल ओर व्हाट्सअप पर हमें भेजे जा रहे है उसके बावजूद पी आर ओ ने जो मीडिया की सूची बना रखी है उसमें केवल जिला मुख्यालय के ही पत्रकारों को शामिल किया हुआ है जबकि जिले में सवाई माधोपुर सहित 8 उपखण्ड मुख्यालय है ओर सभी जगह विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार काम कर रहे है। अतः हम सभी पत्रकारों को पी आर ओ की पत्रकार सूची में जुड़वाने का कष्ट करें। यहां ये उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय के पत्रकार केवल जिला मुख्यालय के लिए ही अधिकृत है क्योंकि हर उपखण्ड मुख्यालय पर पत्रकार काम कर रहे है। लेकिन सूची में नाम शामिल नहीं होने के कारण जिले के अन्य विभाग ओर अधिकारी हम को केवल इस लिए पत्रकार नहीं मानते कि हमारा पी आर ओ की सूची में नाम नहीं है।इस कारण उपखंड के पत्रकार सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहे है ।
ज्ञापन में मांग की गई कि गंगापुर सिटी उपखंड के सभी पात्र पत्रकारों के नाम जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पत्रकार सूची में जोड़े जाएं, ताकि उन्हें सरकारी सूचनाओं एवं सुविधाओं का समान रूप से लाभ मिल सके।
